हे मैया चरणों में देखा चारो धाम
शशिमुख शीतल स्वरुप धरा पर देती हो विश्राम
हे दुर्गे प्रतिपल का प्रणाम
हे मैया चरणों में देखा चारो धाम
दसविद्या और नवदुर्गा भी शारदा तेरो नाम
हे दुर्गे प्रतिक्षण का प्रणाम
हे मैया चरणों में देखा चारो धाम
तू ही काली तू ही दुर्गा वैष्णवी तेरा ही नाम
हे माते प्रात: का प्रणाम हे मैया चरणों में देखा चारो धाम
हे मैया बारम्बार प्रणाम







